विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची नगारी, बराड़ व वशिष्ट ने किया स्वागत

Spread the love

मोहाली, सुरेंद्र राणा: केंद्र सरकार विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को लोगों को जागरूक करने के लिए मोहाली के गांव नगारी में पहुंची। जहां पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष परमिंदर सिंह बराड़ और भाजपा के जिला प्रधान संजीव वशिष्ट द्वारा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान यात्रा की टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ड्रोन का खेती में इस्तेमाल करने का डेमो भी दिखाया। साथ ही स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा और विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इस मौके बराड़ ने कहा कि भाजपा की विचारधारा विकसित भारत बनाने के लिए लाइन में सबसे आखिर में खड़े व्यक्ति को साथ लेकर चलने की है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की इसी सोच पर काम करते हुए केंद्र सरकार की तरफ से भेजी गई टीम जिले के सभी गांवों में जाकर लोगों को सरकारी सुविधाओं के बारे में अवगत करवा रही है। इससे पहले जिला प्रधान संजीव वशिष्ट ने बराड़ का गांव पहुंचने पर धन्यवाद करते हुए उन्हें गांव निवासियों के साथ मिलकर सम्मानित भी किया।

इस मौके भाजपा के जिला महासचिव जगदीप औजला, कर्नल भूपिंदर शाही जिला उपप्रधान, दलजीत सिंह मनाना प्रधान किसान मोर्चा, कफील अहमद अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिला प्रधान, जसमेर सिंह, मनीष शर्मा, संजीव कुमार, सरपंच पिंदर शर्मा, मंडल प्रधान राखी पाठक, मंडल प्रधान रमन सैली, मंडल प्रधान अनिल गुड्डू, मंडल प्रधान जसमिंदर सिंह और मंडल प्रधान संजीव जोशी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *