मेगा मॉक ड्रिल में लोगों को आपदा से बचने के प्रति किया गया जागरूक

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन को लेकर प्रदेश भर में सायरन बजते नजर आए। मेगा मॉक ड्रिल में लोगों को आपदा से बचने के प्रति जागरूक किया गया। आपदा प्रबंधन को लेकर हिमाचल में संभावित बाढ़ और भूस्खलन पर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस मॉक ड्रिल में सभी संबंधित विभाग अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया।

शिमला में मॉक ड्रिल को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया था। जहाँ से मुख्य कंसल्टेंट मेजर जनरल सुधीर बहल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ने अधिकारियों से उनके इलाके की रिपोर्ट मांगी। सुधीर बहल ने बताया की हिमाचल आपदाओं की दृष्टि संवेदनशील माना जाता है। मानसून में आय दिन बाढ़ व भूस्खलन में कई लोगों की मौत व करोड़ों का नुकसान होता है। जिसको देखते हुए प्रसाशन को तैयार रहने के साथ लोगों को आपदा से किस तरह बचना चाहिए इसके प्रति जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *