बैजनाथ में 8 से 12 मार्च तक होगा राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव, बैठक में लिया फैसला

Spread the love

कांगड़ा, अभय: बैजनाथ में राज्य स्तरीय शिवरात्रि-2024 के भव्य और सफल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल विशेष रूप में बैठक में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर ने की।

किशोरी लाल ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 8 से 12 मार्च 2024 तक पूर्व वर्षों की तरह हर्षोल्लास व धूमधाम से किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन इस बार टी फैक्ट्री प्रांगण में करने का सुझाव आया है। मेला कमेटी को उत्सव के दौरान स्थानीय देवी-देवताओं, साधु-संतों को विशेष आमंत्रण देने का सुझाव दिया। मेले में भी अधिक संख्या में व्यापारियों को आमंत्रित करने के साथ उत्सव के दौरान निकाली जाने वाली झांकियों का समय निर्धारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्सव में प्रदेश के लोक कलाकारों और स्थानीय कलाकारों को ही अधिक मंच मिले इसे सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *