पंजाब दस्तक, सुरेन्द्र राणा; पंजाब में शुक्रवार से ‘लू’ चलने का दौर फिर से शुरू हो रहा है. दरअसल मौसम साफ होने और तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से हीट वेव की स्थिति बन गई है. ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण पंजाब में ‘लू’ चलने की आशंका जताई है.
इसका मतलब है कि लोगों को अगले कुछ दिन और गर्मी झेलनी होगी. 12-13 जून तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है.
