चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा: पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना के आत्म नगर से सिरमजीत सिंह बैंस के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कमलजीत सिंह कड़वल भाजपा में शामिल हो गए। कड़वल के अलावा बलजिंदर सिंह काहलो, गुरप्रीत सिंह गोपी, सुखदेव सिंह शेरा, रंजीत उबी, परमिंदर सिंह रिंकू, मनदीप जिंदल, जसप्रीत जस्सी, पूजा शर्मा और नीतिन ने भी भाजपा को दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल इन लोगों का भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
भाजपा के विकास कार्यों को देख नेता हो रहे शामिल
इस दौरान भाजपा के पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी ने कहा कि पांच में से तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने से यह साफ हो गया है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों और देश में जो समस्याएं हैं, चाहे वह धारा 370 हो, उन पर अपनी मुहर लगा रही है। राम मंदिर से लेकर जो भी वायदे किए गए वह पूरे किये हैं। इसलिए लोग भाजपा के विकास कार्यों के बजाय हमें वोट दे रहे।
