शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनाव परिणामों को लेकर डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार के सवा तीन साल के कार्यकाल पर भरोसा जताते हुए विकास कार्यों पर मुहर लगाई है।उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले की छह नगर निकायों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं प्रदेश स्तर पर कांग्रेस ने 29 नगर निकायों में जीत हासिल की, जबकि भाजपा केवल 16 नगर निकायों में जीत तक सीमित रही।केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है और जनता को सरकार की नीतियों पर विश्वास है। कांग्रेस चुनावों से कभी नहीं डरी और पार्टी सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के उद्देश्य से काम कर रही है।उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव परिणाम यह दर्शाते हैं कि प्रदेश की जनता विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति के साथ खड़ी है। नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी ही जीत दर्ज करेगी। ये चुनाव सत्ता का सेमीफाइनल है, जिनमें कांग्रेस ने जीत दर्ज की है- 2027 में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में भी कांग्रेस पार्टी दोबारा सरकार बनाएगी।बाइट,,, केवल सिंह पठानिया, डिप्टी चीफ व्हिप कांग्रेस।
