देशद्रोह के आरोप में पांवटा से यूपी का युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर डाली ऐसी पोस्ट

Spread the love

सिरमौर, अभय: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पुलिस ने एक युवक को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले सुलेमान के खिलाफ 27 मई को देशद्रोह की धारा के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी यहां से भाग गया। रविवार को जैसे ही वह लौटा, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक पांवटा के बद्रीपुर क्षेत्र में सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले सुलेमान ने सोशल मीडिया पर टूटे हुए जहाज के टुकड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाली पोस्ट डाली थी। इसके अलावा धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट डाली थी।

आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के अब्दुल्लागढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सुलेमान के खिलाफ धारा-152 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *