चौपाल में कार दुर्घटनाग्रस्त तीन लोगों की मौत

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला जिले के चौपाल के बलसन क्षेत्र में कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि चौथे व्यक्ति के घायल होने की जानकारी है।

सूत्रों के अनुसार, बलसन क्षेत्र में धनोट के बंधु ढांक के पास दोपहर लगभग पौने 4 बजे UK07Z-9695 नंबर की कार करीब 350 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। तीनों मृतक उत्तराखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *