धर्मशाला में सुधीर शर्मा का हिमाचल में नए जिलों के गठन पर बयान

धर्मशाला: नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का बड़ा बयान— “यह सिर्फ एक चुनावी शगूफा, प्रदेश की वित्तीय स्थिति नहीं है बोझ उठाने की”

Spread the love

​धर्मशाला से वरिष्ठ पत्रकार सुशील की विशेष रिपोर्ट — पंजाब दस्तक
​धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर सियासत गर्मा गई है। धर्मशाला में एक प्रेस वार्ता के दौरान जब वरिष्ठ पत्रकार सुशील ने नए जिलों के गठन को लेकर सवाल पूछा, तो इस पर सुधीर शर्मा ने सरकार के इस कदम पर तीखा हमला बोला।
​सुधीर शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति थोड़ी सी भी सूझबूझ रखता है, तो वह इस तरह का निर्णय कभी नहीं ले सकता। उन्होंने इसे महज एक “चुनावी शगूफा” करार देते हुए कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश की वित्तीय स्थिति ऐसी बिल्कुल नहीं है कि वह नए जिलों के गठन से आने वाले अतिरिक्त वित्तीय बोझ को सहन कर सके।


​”घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने” जैसी स्थिति
​प्रदेश की आर्थिक तंगी पर कटाक्ष करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि मौजूदा हालात कुछ ऐसे ही हैं— “घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने।” आज हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति इस बात की इजाजत नहीं देती कि इस तरह के अव्यवहारिक और राजनीतिक लाभ से प्रेरित निर्णय लिए जाएं।


​वर्करों के नारों से गूंजा परिसर
​इस दौरान सुधीर शर्मा के साथ बड़ी संख्या में पार्टी वर्कर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद वर्करों ने जोश के साथ “सुधीर शर्मा जिंदाबाद”, “भारत माता की जय” और “हिमाचल की जय” के जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल गूंज उठा।


​ऐसी तमाम विश्वसनीय और ग्राउंड जीरो से जुड़ी खबरों के लिए देखते रहें—
📺 पंजाब दस्तक (सच की आवाज, जनता की आवाज)
​चैनल को लाइक, शेयर, सब्सक्राइब और फॉलो करना न भूलें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *