वैकेंसी डेस्क, पंजाब दस्तक।
रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और सुनहरा अवसर सामने आया है। रेलवे विभाग द्वारा ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए ‘सेक्शन कंट्रोलर’ (Section Controller) के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि आम तौर पर चर्चा में रहने वाली ग्रुप-डी, एनटीपीसी या एएलपी जैसी भर्तियों के मुकाबले इसमें कंपटीशन बेहद कम रहता है, क्योंकि बहुत से अभ्यर्थियों को इस विशिष्ट पद की जानकारी ही नहीं हो पाती।
क्या होता है सेक्शन कंट्रोलर का काम?
सेक्शन कंट्रोलर का मुख्य कार्य रेलवे के पूरे नेटवर्क, ट्रेनों के संचालन और रूट को सुरक्षित व सुचारू रूप से मैनेज करना होता. है। एक तरह से स्टेशन मास्टर और अन्य फील्ड स्टाफ को गाइड करने और पूरे रेलवे ट्रैफिक को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी इसी पद पर होती है। यह नौकरी उन युवाओं के लिए बेहतरीन है जो एक प्रतिष्ठित और जिम्मेदारी वाले पद पर काम करना चाहते हैं।
आकर्षक सैलरी और आरामदायक ड्यूटी
इस पद की सबसे बड़ी खासियत इसकी सैलरी और वर्किंग कंडीशन है। चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने लगभग ₹70,000 से ₹75,000 तक की बेहतरीन सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही, इसमें आपको फील्ड में भाग-दौड़ करने के बजाय एक आधुनिक कंट्रोल रूम में बैठकर प्रतिदिन मात्र 6 घंटे की ड्यूटी करनी होती है।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां:
कुल पद: 109 पद
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। चाहे आपने बीए, बीकॉम, बीएससी, या बीसीए (BCA) जैसी कोई भी डिग्री रेगुलर या प्राइवेट माध्यम से की हो, और आपके कितने भी प्रतिशत (Percentage) अंक हों, आप इस भर्ती के लिए पूरी तरह पात्र हैं।
आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए आयु 20 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है, जिसके तहत ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी/एसटी (SC/ST) उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
कहां निकली हैं ये पोस्टें और कौन कर सकता है अप्लाई?
यह भर्ती रेलवे के विभिन्न मंडलों (Divisions) और जोन्स के अंतर्गत तकनीकी व संचालन नियंत्रण विभागों के लिए निकाली गई है। देश भर के किसी भी राज्य या मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर चुके पुरुष और महिला अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पूरी तरह पात्र हैं और आवेदन कर सकते हैं।
कैसे और कहां करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in अथवा अपने संबंधित रेलवे जोन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज, आयु प्रमाण पत्र, photo और सिग्नेचर पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
आवेदन की तिथियां
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं:
आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 जुलाई
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2026
यदि आप भी ग्रेजुएशन (या बीसीए) पूरी कर चुके हैं और रेलवे में एक बेहतरीन व कम कंपटीशन वाली वीआईपी नौकरी पाना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना आवेदन फॉर्म जरूर भरें।
लेटेस्ट खबरों और वैकेंसी अपडेट्स के लिए हमारे पेज को सब्सक्राइब और फॉलो करें: पंजाब दस्तक
