HRTC चालक आत्महत्या मामला, चालक परिचालक संघ ने DM मंडी की जांच पर उठाए सवाल,सेवानिवृत्त जज या किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच करने मांग

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी धर्मपुर डिपो चालक संजय कुमार की आत्महत्या मामले में DM मंडी की जांच पर HRTC चालक परिचालक संघ ने संदेह जाहिर किया है और कहा है कि DM मंडी और RM धर्मपुर हमेशा से ही चालक परिचालक के खिलाफ रहे हैं। ऐसे में DM मंडी से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती।

चालक परिचालक संघ ने किसी सेवानिवृत्त जज या किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाने की मांग की है और ऐसा न होने पर RM धर्मपुर और DM मंडी के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है।

शिमला में HRTC चालक परिचालक संघ के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि जांच के आदेश होने के बाद धर्मपुर डिपो पूरी खुला रहा और सुबह ही RM के फेवर में जांच रिपोर्ट दे दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चालक संजय कुमार ने लिखित में छुट्टी के लिए एप्लीकेशन दी थी जिसमें लिखा गया है कि परिवार में घरेलू हिंसा के चलते वह काम पर नहीं आ सकते हैं और उन्हें छुट्टी दी जाए। जबकि इस तरह की चिट्ठी चालक संजय कुमार लिख ही नहीं सकते। यह एप्लीकेशन किसी और ने लिखी है और जांच को ग़लत दिशा में ले जाया जा रहा है।HRTC प्रबंधन मामले की जांच पूर्व न्यायाधीश या किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाए तभी सभी तथ्य सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *