HPBOSE 10th Result 2025: 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित, कांगड़ा की साईना टॉपर; 79.80 प्रतिशत रहा परिणाम

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वीरवार को दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया। 79.80 फीसदी रहे परिणाम में मेरिट के टॉप-10 में 117 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें बेटियों ने कमाल दिखाते हुए 88 स्थानों पर कब्जा किया। लड़कों ने 29 स्थान टॉप टेन में पाए। कांगड़ा के भवारना स्थित न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साईना ठाकुर ने 700 में से 696 (99.43%) अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया। 695 अंकों के साथ बिलासपुर के आरके सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल घंडालवीं की रिदिमा शर्मा ने दूसरा, मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वारघाट की मुदिता शर्मा और मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की पर्णिका शर्मा ने 694-694 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

पिछले साल 74.61 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा था।बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि मेरिट में इस बार भी निजी स्कूलों का दबदबा रहा है। टॉप-10 में 97 निजी और 20 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। मार्च में हुई परीक्षा के लिए 95,495 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें 427 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे। 95,068 ने परीक्षा दी, जबकि 75,862 विद्यार्थी पास हुए। 5,563 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है और 13,574 विद्यार्थी फेल घोषित किए गए हैं। 63 का परिणाम आरएलडी, चार का पीआरएस, दो का परिणाम पीआरसी रहा है। परीक्षा में 48,946 लड़के और 46,122 लड़कियां बैठी थीं। इनमें 38,002 लड़के और 37,860 लड़कियां पास हुई हैं। कांगड़ा जिले ने सबसे ज्यादा 26, हमीरपुर से 22 और शिमला ने दिए छह टॉपर दिए हैं।पुनर्निरीक्षण-पुनर्मूल्यांकन के लिए 30 तक करें आवेदनशिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए 1,000 और पुनर्निरीक्षण के लिए 800 रुपये प्रति विषय की दर से शुल्क देना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।पहले तीन स्थान

1. साईना ठाकुरअंक 696 / 700 99.43%स्कूल न्यूगल माॅडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना

2. रिदिमा शर्माअंक 695 /700 99.29%स्कूल आरके सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल घंडालवीं

3. मुदिता शर्माअंक 694/700 99.14%स्कूल माॅडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वारघाट

4. पर्णिका शर्माअंक 694/700 99.14%स्कूल मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं कंप्यूटर साइंस में कॅरिअर बनाने का सपना :

साईनान्यूगल पब्लिक स्कूल भवारना की छात्रा साईना ठाकुर ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परिणाम में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। साईना ने कहा कि उसका लक्ष्य कंप्यूटर साइंस विषय में कॅरिअर बनाना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा शक्ति चंद, दादी कमला देवी, माता पूनम देवी और पिता संजीव कुमार सहित स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों को दिया है। वर्तमान में साईना 11वीं कक्षा में नॉन मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। साईना के पिता निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं और माता गृहिणी हैं। विद्यालय चेयरमैन अंकुर कटोच, निदेशक अशोक कटोच और प्रधानाचार्या निशा गुलेरिया ने इस शानदार सफलता पर बेटी और उसके माता-पिता को विशेष रूप से बधाई दी और समस्त स्टाफ को इस सफलता का श्रेय दिया। प्रधानाचार्या निशा गुलेरिया ने बताया कि साईना कक्षा नर्सरी से इस विद्यालय में पढ़ रही है और पढ़ाई के अतिरिक्त भाषण प्रतियोगिता, कला स्पर्धा और अन्य गतिविधियों में भी अग्रणी है। रात दो बजे तक पढ़ना और अध्यापकों से हर तरह से विषय वस्तु पर ज्ञान लेना भी काम आया।

साईना ने कहा कि उनके परिजनों ने सदैव पढ़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया है।आईएएस बनकर देश सेवा करेंगी रिद्धिमाबोर्ड की मेरिट सूची में 99.29 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल करने वाली राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं की रिद्धिमा शर्मा ने सफलता का श्रेय अभिभावकों और अध्यापकों को दिया है। बताया कि स्कूल के बाद पांच से छह घंटे पढ़ाई की है। जब किसी विषय में परेशानी होती, तो अध्यापकों का पूरा सहयोग मिला। लक्ष्य आईएएस बनकर देश की सेवा करने का है। पिता नरेश कुमार एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। माता अनीता कुमारी गृहिणी हैं।

डॉक्टर बनना चाहती है 99.14 प्रतिशत अंक लेने वाली मुदिता शर्मा

स्वारघाट के गुज्जर हट्टी स्थित मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मुदिता शर्मा ने 99.14 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मुदिता डॉक्टर बनना चाहती हैं। मुदिता का कहना है कि स्कूल में अध्यापक जो भी पढ़ाते थे उसी के आधार पर तैयारी करती थीं। मुदिता ने बताया कि प्रतिदिन छह से सात घंटे तक पढ़ाई की। मुदिता के पिता पंकज शर्मा दुकानदार और माता गृहिणी हैं। छात्रा ने बताया कि गणित और कंप्यूटर साइंस में शत प्रतिशत अंक लिए हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व स्कूल के अध्यापकों को दिया। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य आरए ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली मुदिता को मिठाई खिलाकर उसे बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *