शिमला, सुरेंद्र राणा:जून महीने में लाहुल-स्पीति के हंसा में बर्फबारी हुई है। हंसा में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अब पांच जून से प्रदेश का मौसम साफ हो जाएगा और एक बार फिर गर्मी कहर बरपा सकती है।
पिछले 24 घंटों में बारिश हुई है उनमें कुफरी में दो एमएम, करसोग में दो, गुलेर में दो, पंडोह में एक, सुंदरनगर में एक, शिलारू में एक, गोहर में एक, अघार में एक, मंडी में एक, भरमौर में एक, पांवटा में एक, सोलन में एक, चौपाल में एक, काहू में एक व ऊना में एक एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।पांच जून से नौ जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो प्रदेश के छह जिलों में बुधवार को भी भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व सोलन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
