पंजाब दस्तक न्यूज़ बुलेटिन
ब्यूरो चीफ सुरेंद्र राणा — न्यूज़ रूम से विशेष कवरेज
दिनांक: 28 अगस्त 2026, शुक्रवार | तिथि: श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा
प्यारे दर्शकों नमस्कार! तारीख है आज 28 अगस्त 2026, दिन शुक्रवार, हिंदी तिथि श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा। आइए नज़र डालते हैं हमारे प्यारे राज्य हिमाचल प्रदेश की तमाम बड़ी, ताज़ा और धारदार खबरों पर। वीडियो शुरू करने से पहले कमेंट बॉक्स में जय हिंद लिखकर हमें सपोर्ट करें। तो चलिए शुरू करते हैं:
1. हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 4 नए मामले; स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत एडवाइजरी जारी
देश के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच हिमाचल प्रदेश में भी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में स्वाइन फ्लू के 4 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 7 महीने और 1 वर्ष का मासूम बच्चा भी शामिल है।
कांगड़ा जिले के टांडा मेडिकल कॉलेज में संक्रमितों की पुष्टि के बाद राज्य में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और क्षेत्रीय अस्पतालों को निगरानी बढ़ाने और विशेष सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए हैं। राजधानी शिमला समेत अन्य जिलों के स्वास्थ्य विभागों को क्या करें और क्या न करें को लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है।
2. सोलन की पहाड़ियों पर अवैध बहुमंजिला निर्माण पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार से जवाब तलब और अधिकारी पेश होने के निर्देश
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सोलन जिले के बड़ोग और आसपास की पहाड़ियों पर धड़ल्ले से हो रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण कार्यों पर कड़ा रुख अपनाया है।
मुख्य न्यायाधीश जीएस संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन सिंह नेगी की खंडपीठ ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को तलब किया है।
3. हिमाचल में 27 साल बाद फिर शुरू हो रही लॉटरी, सिंगल डिजिट पर रोक; विपक्ष ने साधा निशाना
हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार लगभग 27 साल बाद लॉटरी सिस्टम को फिर से शुरू करने जा रही है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि पेपर और ऑनलाइन लॉटरी के लिए एकमात्र सेलिंग एजेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।
मानसून सत्र के छठे दिन विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए उद्योग मंत्री ने स्पष्ट किया कि लॉटरी सिस्टम को कड़े नियमों, पारदर्शिता और डिजिटल निगरानी के तहत चलाया जाएगा।
वित्त विभाग के तहत ट्रेजरी, अकाउंट्स और लॉटरी निदेशालय ने पेपर व ऑनलाइन लॉटरी टिकट्स की बिक्री के लिए एकमात्र सेलिंग एजेंट की नियुक्ति हेतु ई-टेंडर जारी कर दिया है। उधर, विपक्ष ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए तीखी आलोचना की है।
4. 12 से 15 साल पुराने कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहनों का नहीं कटेगा चालान, सरकार ने दी बड़ी राहत
हिमाचल प्रदेश सरकार ने हजारों कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहन ऑपरेटर्स को बड़ी राहत देते हुए 12 से 15 वर्ष पुराने वाहनों के चालान न काटने के निर्देश जारी किए हैं।
जब तक केंद्र सरकार इस संदर्भ में कोई अंतिम निर्णय नहीं ले लेती, तब तक प्रदेश की सीमा के भीतर चलने वाले इन वाहनों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विधानसभा में वक्तव्य देते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार वाहन संचालकों की मांगों के प्रति संवेदनशील है और निर्धारित आयु सीमा को 12 से बढ़ाकर 15 वर्ष करने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा जा चुका है, जिस पर निरंतर प्रभावी पैरवी जारी है।
5. सिरमौर में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, नाहन-कुमारहट्टी NH-907A पर भारी मलबा; थमी वाहनों की रफ्तार
सिरमौर जिले में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी और मलबा आने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग 907-A पर चाबा के समीप भारी मलबा और पानी भर जाने के कारण करीब 2 घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे, जिससे दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
दर्शकों के लिए विशेष संदेश:
ऐसी ही निष्पक्ष, सटीक और धारदार खबरें देखने के लिए देखते रहें पंजाब दस्तक।
अपनी क्षेत्र की कोई भी खबर या समस्या हमें व्हाट्सएप नंबर 94805 5488 पर भेज सकते हैं।
हमारे चैनल को तुरंत सब्सक्राइब करें और पंजाब दस्तक के फेसबुक पेज को भी जरूर फॉलो करें।

