वरिष्ठ पत्रकार: सुरेंद्र राणा (मोहाली) —
## खुली जीप में सवार होकर जनता के बीच पहुंचीं गुरप्रीत कौर उभा, ढोल-नगाड़ों की थाप पर गूंजा वेव एस्टेट सेक्टर 85
मोहाली: मोहाली नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड नंबर 41 का सियासी रण पूरी तरह से सज चुका है। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार गुरप्रीत कौर उभा के समर्थन में वेव एस्टेट (Wave Estate) सेक्टर 85 की सड़कों पर एक विशाल और भव्य रोड शो निकाला गया।
गुरप्रीत कौर उभा ने एक खुली जीप में सवार होकर क्षेत्र के मतदाताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
रोड शो के दौरान ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक बाजों की थाप पर समर्थकों का उत्साह सातवें आसमान पर दिखाई दिया। इस चुनावी प्रदर्शन में सादगी के साथ सीधे जनता से जुड़ने पर जोर दिया गया और उम्मीदवार ने घर-घर जाकर वोट की अपील की।
## भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की उपस्थिति ने फूंक दिया नया जोश;
खुली जीप के साथ उमड़ा लेडीज और बुजुर्गों का हुजूम
मोहाली: वेव एस्टेट सेक्टर 85 के मुख्य मार्गों और विभिन्न पॉकेट्स से होकर गुजरे इस रोड शो में विशेष तौर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने अपनी पूरी टीम के साथ शिरकत की। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की मौजूदगी ने स्थानीय महिला विंग और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा भर दी। खुली जीप के पीछे गाड़ियों और पैदल चल रहे समर्थकों का एक लंबा काफिला दिखाई दिया। जैसे-जैसे रोड शो आगे बढ़ा, सोसाइटी के अलग-अलग ब्लॉकों से भारी संख्या में लेडीज, बुजुर्ग और बच्चे अपनी बालकनियों, छतों और सड़कों के किनारे आकर इस चुनावी माहौल के गवाह बने। बुजुर्गों और बच्चों के चेहरों पर उम्मीदवार से सीधे मिलने का उत्साह साफ तौर पर देखने को मिला।
सच्ची और सटीक खबरों के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को तुरंत सब्सक्राइब करें, हमारे फेसबुक पेज को फॉलो व लाइक करके इसे सफल बनाएं। पंजाब और देश-दुनिया की हर ब्रेकिंग न्यूज के लिए “पंजाब दस्तक” के साथ जरूर जुड़े रहें!
