Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, कुबेर देव हो जाएंगे नाराज

Spread the love

दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल कल यानी 10 नबंवर को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन लोग लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते हैं जिससे घर में धन की कमी न हो। इसके अलावा लोग धनतेरस के दिन लोग गोल्ड, सिल्वर, नए बर्तन की खरीदारी भी करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन गोल्ड, सिल्वर, बर्तन आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लोग कई गाड़ी, कार, मोबाइल, लैपटॉप आदि भी खरीदते हैं, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए।


Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, कुबेर देव हो जाएंगे नाराज

Dhanteras 2023 हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ होता है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है लेकिन धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदना अशुभ भी होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

नुकीली चीजें

धनतेरस के दिन चाकू और कैंची जैसी नुकीली चीजें खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये चीजें परिवार के लिए बैड लक लाती हैं।

स्टील

धनतेरस के दिन कई लोग स्टील के बर्तन खरीदते हैं। हालांकि धनतेरस पर स्टील न खरीदने की सलाह दी जाती है। इसकी जगह आप तांबे या कांस की चीजें खरीद सकते हैं।

लोहा

धनतेरस के दिन लोहे के बर्तन या लोहे से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि लोहा खरीदने से धन के देवता भगवान कुबेर नाराज हो जाते हैं।

कांच के बर्तन

धनतेरस के दिन कांच के बर्तन या कांच से बनी चीजें खरीदना भी अशुभ होता है, क्योंकि कांच की चीजें राहु से संबंधित होती हैं।

एल्युमिनियम और प्लास्टिक प्रोडक्ट

धनतेरस के दौरान एल्युमिनियम और प्लास्टिक से बनी चीजों को खरीदने से भी बचना चाहिए। इसके बजाय किसी धातु से बनी चीजें खरीदें।

तेल या घी

धनतेरस के दिन तेल या घी खरीदना अशुभ माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को इसकी जरूरत हो तो एक दिन पहले या एक दिन बाद खरीदें।

आर्टिफिशियल सोना

धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ होता है लेकिन इस दिन नकली सोने की ज्वैलरी, सिक्के और अन्य चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

खाली बर्तन

इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि मार्केट से खरीदे बर्तन को धनतेरस के दिन घर लाने से पहले उसमें पानी या अनाज जरूर डाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *