CM मान का दीवाली का तोहफा, आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलेगा तगड़ा इनाम; फटाफट जान लीजिए डिटेल्स

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता वाली प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही आयुषमान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत योग्य लाभार्थियों के कार्ड बनाने में वृद्धि करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने आयुष्मान भारत मुख्मयंत्री सेहत बीमा योजना का कार्ड बनवाने वाले लाभार्थियों के लिए दीवाली और साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के मौके पर दीवाली बंपर ड्रा निकाला जा रहा है।

ये होगी इनाम की राशि

जानकारी देते हुए डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि स्टेट हेल्थ एजेंसी पंजाब की ओर से 30 नवंबर तक कार्ड बनवाने वाले सभी लाभार्थियों में लक्की ड्रा के माध्यम से 10 लोगों को नकद ईनाम दिए जाने है। लक्की ड्रा में पहले ईनाम एक लाख रुपए का होगा, जबकि दूसरा ईनाम 50 हजार, तीसरा ईनाम 25 हजार, चौथा ईनाम 10 हजार, पांचवां ईनाम आठ हजार, छठे से दसवां ईनाम पांच हजार रुपए का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *