हिंदू संघर्ष समिति नेताओं की गिरफ्तारी पर बोले सीएम सुक्खू, ‘राज्य में कानून हाथ में लेने की किसी को नहीं इजाजत’
एंकर — हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज समर फेस्टिवल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में हर साल समर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता रहा है. अब समर फेस्टिवल में एक और कार्यक्रम जोड़ा गया है. प्रदेश में नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए चिट्टा मुक्त वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आरंभ किया गया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संजौली में लगभग 3 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम एवं मैदान का लोकार्पण किया और उम्मीद जताई की शहर के बीचों बीच बने इस परिसर से युवा खेल की ओर आकर्षित होंगे और नशे से दूर रहेंगे.
वहीं संजौली मामले में हिंदू संघर्ष समिति नेताओं की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी.
VO — CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 14 जिला स्तरीयती टीमें भाग लेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष समर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है इस वर्ष से इसमें एक अन्य सेगमेंट जोड़ा जा रहा है जिसके तहत चित्त मुक्त वॉलीबॉल प्रतियोगिता अब हर वर्ष आयोजित की जाएगी इससे युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी .
बाइट — सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश
VO — वहीं, सजौली में हिंदू संगठन नेताओं की गिरफ्तारी के मामले पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है. जो ऐसा करता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के मामले को बातचीत के जरिए हल किया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याएं सुनने के लिए भी लगातार उपलब्ध हैं. लेकिन इस तरह चक्का जाम करना या रास्ता रुकना समाज के सभी वर्गों को परेशान करता है ऐसे में सरकार इसकी कभी इजाजत नहीं देगी.
बाइट — सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश
विओ- शिमला शहर में युवाओं के लिए खेल के मैदान और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है इसी कड़ी में आज संजौली में बहुउद्देशीय खेल परिसर का उद्घाटन किया गया है. यह बात स्थानीय विधायक हरीश जनार्दन ने परिसर के उद्घाटन के बाद कहीं. उन्होंने कहा कि यह आधुनिक खेल परिसर क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध होगा। जनारथा ने उम्मीद जताई कि इस परिसर से जुड़कर क्षेत्र के युवा खेलों की ओर आकर्षित होंगे. जनारथा ने बताया कि आज मुख्यमंत्री ने अपने संजौली दौरे के दौरान इस खेल परिसर में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एक करोड रुपए की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की है . उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अन्य कई मांगों के साथ ही मुख्यमंत्री से संजौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने की भी मांग रखी है . जनारथा ने बताया कि शिमला शहर में विभिन्न स्थानों पर खेल मैदान स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
बाईट- हरीश जनारथा, विधायक- शिमला.
