संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर

संसद के बाहर बोले अनुराग ठाकुर: ‘अगर राहुल गांधी ने खुद को इडियट कहा है तो स्वागत, छात्र के लिए कहा तो आपत्ति’

Spread the love

​पंजाब दस्तक, नई दिल्ली
​संसद सत्र की कार्यवाही समाप्त होने के बाद, लोकसभा गेट पर पंजाब दस्तक की वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका भारद्वाज से खास बातचीत करते हुए हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर जोरदार तंज कसा।
​संसद भवन के बाहर जब पंजाब दस्तक की वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका भारद्वाज ने राहुल गांधी द्वारा ‘इडियट’ शब्द के प्रयोग पर सवाल पूछा, तो सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा:


​”अगर राहुल गांधी ने किसी छात्र (स्टूडेंट) के लिए ‘इडियट’ शब्द का इस्तेमाल किया है, तो हमें इस पर सख्त आपत्ति है। लेकिन, अगर उन्होंने यह शब्द खुद के लिए इस्तेमाल किया है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि हम इसका स्वागत करते हैं। देर आए, दुरुस्त आए—कम से कम उन्होंने इस बात को महसूस किया, माना और खुद के लिए इस शब्द का सही इस्तेमाल किया।”


​हमीरपुर सांसद ने स्पष्ट किया कि किसी भी छात्र या युवा के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी ने आत्म-साक्षात्कार करते हुए यह शब्द स्वयं के लिए कहा है, तो इसका स्वागत है।
​लोकसभा गेट पर पंजाब दस्तक की वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका भारद्वाज के साथ हुई इस बातचीत के बाद अनुराग ठाकुर का यह बयान चर्चा में आ गया है।


​सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए देखते रहें पंजाब दस्तक। पंजाब दस्तक को शेयर करें, फॉलो करें, लाइक करें और पंजाब दस्तक वेबसाइट को शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *