संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित हुए अनुराग सिंह ठाकुर

हिमाचल का बड़ा मान, हमीरपुर का गौरव: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को मिला संसद रत्न पुरस्कार

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा
​चंडीगढ़, हिमाचल का बड़ा मान और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का गौरव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनुराग सिंह ठाकुर की लोकप्रियता में एक बार फिर बड़ा इजाफा हुआ है। क्षेत्र के चहेते सांसद और कुशल प्रशासक श्री अनुराग सिंह ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और बेदाग नेतृत्व के लिए एक बार फिर प्रतिष्ठित ‘संसद रत्न पुरस्कार 2026’ के लिए चयनित किया गया है। यह ऐतिहासिक सम्मान मिलने से पूरे हिमाचल प्रदेश और विशेषकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।


​संसदीय समिति के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान
​यह सम्मान केवल एक सांसद के रूप में ही नहीं, बल्कि उनकी कुशल अध्यक्षता को भी प्रमाणित करता है। श्री अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली ‘कोयला, स्टील एवं खान संसदीय स्थायी समिति’ को उत्कृष्ट शासकीय कार्य प्रदर्शन और देशहित में किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। समिति के माध्यम से नीतिगत सुधारों और विकास कार्यों को गति देने में उनकी प्रशासनिक क्षमता का लोहा पूरे देश ने माना है।


​पंजाब दस्तक के ब्यूरो चीफ सुरेंद्र राणा से बात करते हुए कही बड़ी बात
​इस बड़ी उपलब्धि पर ‘पंजाब दस्तक’ से खास बातचीत करते हुए सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इसका पूरा श्रेय अपनी जनता को दिया। पंजाब दस्तक के ब्यूरो चीफ सुरेंद्र राणा से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान हिमाचल और हमीरपुर की देवतुल्य जनता के विश्वास का सम्मान है। उन्होंने सारा श्रेय हमीरपुर की देवतुल्य जनता के चरणों में अर्पित करते हुए कहा कि आपके इसी भरोसे और आशीर्वाद से मुझे देश की संसद में आपकी आवाज उठाने और पूरी निष्ठा के साथ काम करने की ऊर्जा मिलती है।


​जनता की सेवा और विकास का अटूट संकल्प
​अनुराग सिंह ठाकुर की पहचान हमेशा से एक ऐसे राजनेता के रूप में रही है जो ‘सेवा, समर्पण और विकास’ के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ते हैं। अपनी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे चौबीसों घंटे तत्पर रहते हैं। यही वजह है कि राष्ट्रीय पटल पर मिलने वाला यह सम्मान पूरे हिमाचल के हर नागरिक का सम्मान बन गया है।


​लगातार बढ़ रही है लोकप्रियता
​भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता अनुराग सिंह ठाकुर को मिला यह ‘संसद रत्न पुरस्कार 2026’ यह साफ दर्शाता है कि जमीन से लेकर संसद तक उनका ग्राफ और लोकप्रियता लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। हिमाचल की राजनीति में विकास पुरुष के रूप में उनकी पकड़ और मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *