विधानसभा चुनावों से पहले BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व अध्यक्ष खिमी राम

Spread the love

शिमला, सुरेंदर राणा, हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावों से ठीक पहले हिमाचल भाजपा को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पू्र्व प्रदेश अध्यक्ष खिमी राम भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. खिमी राम ने मंगलवार को दिल्ली में हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

कांग्रेस में शामिल होते ही खिमी राम ने कहा कि आज देश जिन ऊंचाईयों पर पहुंचा है उसमें सबसे बड़ा हाथ कांग्रेस का है. हमार परिवार तीन पीढ़ियों तक भाजपा का रहा है लेकिन आज मैंने बहुत सोच समझकर कांग्रेस में आने का फैसला लिया है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में हम हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *