पुलिस के 1334 पदों के लिए 18 जुलाई से शुरू होंगी वेरिफिकेशन प्रक्रिया

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा,हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 12,336 अभ्यर्थियों की वेरिफिकेशन (प्रमाण पत्र की जांच) 18 जुलाई से होगी। हिमाचल प्रदेश पुलिस परीक्षा भर्ती बोर्ड की ओर से सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षकों को यह आदेश जारी कर दिए हैं।

सितंबर में चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। भर्ती बोर्ड ने आठ दिन में पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।

जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक कांस्टेबल की भर्ती की आगामी प्रक्रिया को पूरा करेंगे। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में 9,629 पुरुष और 2,707 महिलाएं शामिल हैं। 1,334 पदों के लिए 3 जुलाई को 69,405 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *