भाजपा सरकार देश में आतंकवाद पर कर रही राजनीति, बिगाड़ा जा रहा देश का माहौल

Spread the love

शिमला, सुरेंदर राणा, भाजपा देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रही हैं। एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म से लड़ाया जा रहा हैं। देश में जो भी घटनाएं घटित हो रही हैं उनमे भाजपा के लोग शामिल है। यह बात शिमला में अखिल भारतीय कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

अजय यादव ने कहा की कांग्रेस ने कभी भी आतंकवाद पर राजनीती नहीं की बल्कि इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी हैं। देश के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए घिनौनी हरकते की जा रही हैं। नूपुर शर्मा के बयान के बाद उदयपुर में कन्हैया की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा की सरकार आजादी का अमृत महोत्सव नहीं बल्कि देश में जहर घोलने का काम कर रही हैं। देश की आजादी में कांग्रेस ने योगदान दिया हैं आरएसएस ने तो केवल दलाली की है। इनका राष्ट्रवाद केवल राजनीती और सता प्राप्ति करने तक सिमित हैं।

देश में वर्तमान में जो भी साम्प्रदायिक घटनाएं हो रही हैं उनमें संलिप्त लोगों का भाजपा के नेताओं से संबंध हैं लेकिन इन पर कार्यवाही नहीं हुई हैं। सरकार ईडी इनकम टेक्स का राजनितिक विरोधियों पर दुरपयोग कर रही हैं। कांग्रेस इसके खिलाफ लगातार सड़कों पर उतरकर विरोध कर रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *