हैदराबाद में आज से बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक, PM मोदी भी लेंगे हिस्सा, ये होगा एजेंडा

Spread the love

पंजाब  दस्तक, सुरेंदर  राणा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज से यानी शनिवार से हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से शुरू हो रही बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी दो दिवसीय बैठक 2 और 3 जुलाई को हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित की जाएगी। तेलंगाना भाजपा के प्रवक्ता एनवी सुभाष ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि 18 साल बाद, हैदराबाद में एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शहर को सजाया गया है। राष्ट्रीय नेता, सीएम और अन्य 119 नेता निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहां 3 जुलाई को एक विशाल जनसभा होनी है।”

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार पार्टी का विस्तार बैठक का मुख्य एजेंडा होगा। सूत्रों ने कहा कि वे उन क्षेत्रों पर भी चर्चा करेंगे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में और भी अधिक लोगों को शामिल करने की जरूरत है। इसके अलावा बैठक के बाद एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जहां वरिष्ठ नेताओं और पहले की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की तस्वीरें देखने को मिलेंगी।

बता दें कि इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार (01 जुलाई) को हैदराबाद में पार्टी महासचिवों की बैठक की। बैठक हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआईसीसी) में आयोजित की गई थी। इससे पहले नड्डा ने हैदराबाद पहुंचने पर एक मेगा रोड शो किया था। नड्डा ने रोड शो के बाद एक ट्विटर पर लिखा, ”आज हैदराबाद में इस रोड शो का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात है क्योंकि इसने मुझे अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और शहर के लोगों के आसपास रहने का मौका दिया। मैंने जो प्यार और स्नेह देखा, वह भाजपा की निर्विवाद रूप से बढ़ती उपस्थिति को दिखाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *