शिमला, सुरेंदर राणा, सहकार भारती संगठनात्मक जिला रामपुर की बैठक नारकण्डा में आयोजित की गई । बैठक में प्रदेश संगठन प्रमुख डा0 विवेक ज्योति वशिष्ठ और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार कपिल ने विशेष रूप से भाग लिया ।
बैठक में यशपाल सरताज को संगठनात्मक जिला रामपुर का मुख्य सयोंजक बनाया गया । हितेन्द्र भगेट , विदेश निगम और कुम्भ दास को सयोंजक का दायित्व दिया गया । संगठनात्मक जिला रामपुर में कुमारसैन, निरमण्ड , आनी और रामपुर, इत्यादि तहसीलें शामिल की गई है । बैठक में सहकार भारती का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय किया गया। सदस्यता के पश्चात जिला सदस्यता सम्मेलन, ज़िला कार्यकारिणी गठन और अभ्यास वर्ग आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है ।
बैठक में सहकारिता के विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई । सहकार भारती सदस्यता के लिए बड़े प्रमाण पर संस्थाओं व स्वयं सहायता समूहों से भी सम्पर्क करेगी ।
