इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल पर भाजपा शिमला मंडल का प्रदर्शन

Spread the love

शिमला,सुरेंद्र राणा, भाजपा शिमला मंडल ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की 47वीं बरसी पर सीटीओ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा ने की।

भाजपा नेता गणेश दत्त ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून को भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस माना जाता है। उन्होंने कहा कि 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाया गया था और लोकतंत्र की आवाज को कांग्रेस पार्टी ने कुचल दिया था।

हमारे कई कार्यकर्ताओं को मीसा के तहत जेल में डाल दिया गया, मीडिया को सेंसर कर दिया गया और हमारे नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए गए थे।

आपातकाल 21 महीने तक चला था। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल की भाजपा सरकार है जिसने इस आपातकाल के दौरान जेल में बंद लोगों को आर्थिक लाभ दिया। इस अवसर पर मंडल महासचिव गगन लखनपाल, भाजपा मंडल पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *