भाजपा का जाना तय प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार: शुक्ला

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा, 2022 के विधान चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला कांग्रेस कार्यालय में दो दिन कांग्रेस की विभिन्न कमेटियों की बैठक कर आगामी चुनाव के लिए एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति बनाई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता मुकेश अग्निहोत्री और प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य पदाधिकारी मौजुद रहे।

बैठक के बाद राजीव शुक्ला से कांग्रेस में बढ़ रही गुटबाजी को लेकर सवाल पूछा गया तो राजीव शुक्ला ने भी माना है कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी है। साथ ही यह भी कहा कि हर पार्टी में गुटबाजी होती हैं और इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। सिरमौर कांग्रेस नेताओं में चल रहे विवाद पर शुक्ला ने कहा कि पार्टी के ध्यान में मामला है और इसमें उचित कारवाई की जायेगी। जनता भाजपा सरकार की नीतियों से दुखी हैं और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापिस लाना चाहते हैं। इसलिए 2022 में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से युवा बेरोजगार महिला, हर वर्ग परेशान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *