हिमाचल पुलिस भर्ती 2026 के तहत 734 कांस्टेबल पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका: हिमाचल पुलिस में 734 कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू, 6 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन; ‘पंजाब दस्तक’ पर देखें पूरा फॉर्म

Spread the love

पंजाब दस्तक
सुरेंद्र राणा
​शिमला ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश के सरकारी तंत्र में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में 734 कांस्टेबल के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 10 जुलाई से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। खाकी वर्दी पहनने का सपना देखने वाले इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आगामी 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


​इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और युवाओं की सुविधा के लिए ‘पंजाब दस्तक’ ने आवेदन फॉर्म और विस्तृत परफॉर्मा (अधिसूचना लिंक) अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवा दिया है।


​कैटेगरी वाइज पदों का पूरा विवरण फॉर्म में उपलब्ध
​पंजाब दस्तक की इस विशेष रिपोर्ट के साथ अटैच किए गए आधिकारिक परफॉर्मा में सामान्य वर्ग (General), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) सहित सभी श्रेणियों के लिए पदों का स्पष्ट वर्गीकरण (Category-wise Distribution) दिया गया है।


​प्रार्थी अपनी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के अनुसार इस फॉर्म को देखकर सीधे अप्लाई कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 6 अगस्त के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।


​रोजगार की हर छोटी-बड़ी खबर सिर्फ ‘पंजाब दस्तक’ पर
​पंजाब दस्तक हमेशा युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़ी सूचनाओं को प्राथमिकता से आप तक पहुंचाता रहा है। प्रदेश में निकलने वाली हर सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं के परिणाम और करियर से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए पाठक लगातार पंजाब दस्तक से जुड़े रहें।
​भर्ती से संबंधित पूरा फॉर्म और विस्तृत दिशा-निर्देश नीचे दिए गए लिंक/अटैचमेंट पर क्लिक करके देखे जा सकते हैं।


​पंजाब दस्तक अपील: देश-दुनिया और हिमाचल प्रदेश की हर छोटी-बड़ी विश्वसनीय खबर तथा रोजगार संबंधी सटीक सूचनाएं सबसे पहले पाने के लिए हमारे ‘पंजाब दस्तक’ फेसबुक पेज को अभी लाइक, फॉलो और सब्सक्राइब करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *