अग्निपथ’ भर्ती योजना के विरोध में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधानसभा से डीसी ऑफिस तक निकाली शव यात्रा,फूंका पुतला

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा, ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के खिलाफ़ देश भर में युवा व विपक्षी दल सड़कों पर है. हिमाचल प्रदेश में भी ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। कांग्रेस पार्टी ने शिमला में विधानसभा से लेकर DC ऑफिस तक शव यात्रा निकाली व डीसी ऑफिस के बाहर पुतला भी जलाया. इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओ की झड़प भी हो गई.

कांग्रेस प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की अग्निपथ योजना देश के करोड़ों युवाओं के साथ धोखा है। देश में 40 फीसदी आबादी युवाओं की है और मोदी सरकार चार साल के लिए रोजगार देकर ताउम्र के लिए उन्हें ठोकरे खाने को मजबूर कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर युवाओं के साथ खड़ी है और इसका जोरदार ढंग से विरोध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *