मूसेवाला के परिवार से आज मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेन्द्र राणा; कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव जाकर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे. पंजाब के मानसा जिले में पिछले दिनों अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी. राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई थी. इस हमले में मूसेवाला के एक चचेरे भाई और एक मित्र भी घायल हो गए थे, जो मूसेवाला के साथ जीप में यात्रा कर रहे थे.

मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से वापस ले ली थी या कम कर दी थी. पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ होने की बात कही थी. गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *