मूसेवाला हत्याकांड की CBI या NIA जांच संभव

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेन्द्र राणा; पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की CBI या NIA जांच हो सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर राज्य सरकार का विषय है। अगर पंजाब सरकार सिफारिश करे तो केंद्र सीबीआई जांच के लिए तैयार है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां सरपंच चरण कौर ने कल चंडीगढ़ टेक्निकल एयरपोर्ट पर शाह से मुलाकात की थी।

भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने गांव मूसा में परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि NIA या CBI जांच के लिए पंजाब सरकार का सहमत होना जरूरी है। इस बारे में शाह पंजाब के सीएम भगवंत मान से बात करेंगे।
पंजाब के सीएम भगवंत मान पहले ही कह चुके हैं कि परिवार जो कहेगा, वह करने को तैयार हैं। ऐसे में पंजाब पुलिस से जल्द रिजल्ट न मिले तो राज्य सरकार इसकी सिफारिश कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *