हिमाचल बजट: 60 साल से अधिक उम्र के सब लोगों को पेंशन, आय सीमा में पूरी तरह छूट, गायों को सड़कों पर छोड़ने वालों के लिए बनेगा सख्त कानून

Spread the love

शिमला(सुरेन्द्र राणा); सामाजिक सुरक्षा पेंशन की दरें बढ़ाने की घोषणा वृद्धापेंशन के लिए आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष हुई। 60 साल से ऊपर के सब लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। आय सीमा में पूरी तरह से छूट मिलेगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 40 हजार नए लोगों को मिलेगी।

60 से 69 वर्ष तक के कुष्ठ रोगियों को पेंशन 850 से 1000 रुपये करने की घोषणा। दिव्यांग, विधवाओं, एकल नारियों को पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1150 रुपये करने की घोषणा। 70 से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 70 फीसदी से अधिक विकलांगों को पेंशन 1500 से 1700 रुपये की करने की घोषणा।

कृषि क्षेत्र के लिए बजट में 583 करोड़ का प्रावधान। किसानों को मक्की और गेहूं के गुणवत्ता बीज के लिए 3 करोड़ रुपये का प्रावधान। गोवंश संरक्षण के लिए नया कानून बनाने का विचार किया। मौजूदा कानून को सख्त किया जाएगा।

गाय को सड़कों पर छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। गोसदन में प्रत्येक गाय के लिए 500 से बढ़ाकर आर्थिक मदद 700 रुपये की। दूध के खरीद दाम 2 रुपये बढ़ाने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *