16 नवंबर 2026 को शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर पंजाब में सरकारी छुट्टी

​16 नवंबर को पूरे पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान: स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

Spread the love

सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ, पंजाब दस्तक
​चंडीगढ़ न्यूज़ रूम: पंजाब सरकार ने महान क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को पूरे पंजाब में गजटेड (सरकारी) छुट्टी का बड़ा ऐलान किया है। इस संबंध में पंजाब सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।


​सरकार के इस फैसले के तहत 16 नवंबर को पंजाब के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके साथ ही पंजाब के तमाम सरकारी दफ्तरों, बोर्डों और निगमों में भी अवकाश रहेगा।


​पंजाब में क्या-क्या रहेगा बंद:
​शिक्षण संस्थान: सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी।
​सरकारी कामकाज: सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड और निगम।
​शहीद करतार सिंह सराभा की शहादत को नमन करते हुए लिए गए इस निर्णय से पंजाब के लाखों छात्रों, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


​ऐसी ही खास खबरें देखने के लिए देखते रहें पंजाब दस्तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *