शिमला के माल रोड पर 1 नवंबर को प्रस्तावित भाजपा पदयात्रा

कांग्रेस के ‘दिल्ली संग्राम’ पर भाजपा का ‘शिमला स्ट्राइक’: 1 नवंबर को माल रोड पर दिखेगी सियासी ताकत, हिमंत बिस्वा सरमा हो सकते हैं शामिल!

Spread the love

​काजल वरिष्ठ पत्रकार पंजाब दस्तक
​शिमला। वोट चोरी और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की फिराक में जुटी कांग्रेस को उसी के गढ़ में पटखनी देने के लिए हिमाचल भाजपा ने अपना चक्रव्यूह रच लिया है। 1 नवंबर को जब कांग्रेस दिल्ली में महारैली के जरिए गर्जना करने का दावा करेगी, ठीक उसी समय हिमाचल भाजपा शिमला के माल रोड पर उतरकर कांग्रेस के सियासी गुब्बारे की हवा निकालेगी।
​भाजपा की यह पदयात्रा सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि कांग्रेस के हर एक आरोप का सरेआम राजनीतिक हिसाब चुकता करने का एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक मानी जा रही है।


​’लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे से गूंजेगी राजधानी
​सूत्रों से मिली पक्की खबर के मुताबिक, 1 नवंबर को शिमला के ऐतिहासिक माल रोड स्थित नाज़ चौक से भाजपा अपनी इस हुंकार यात्रा का आगाज करने जा रही है। “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” के तीखे नारे के साथ भाजपा न सिर्फ कांग्रेस के दावों की पोल खोलेगी, बल्कि दिल्ली के सियासी संग्राम का करारा जवाब देवभूमि की सड़कों से देगी।


​फायरब्रांड नेता हिमंत बिस्वा सरमा के आने से बढ़ेगी सियासी तपिश!
​इस शक्ति प्रदर्शन का सबसे बड़ा आकर्षण असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड चेहरा हिमंत बिस्वा सरमा की एंट्री हो सकती है। अंदरखाने से खबर है कि कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने के लिए हिमंत बिस्वा सरमा को इस पदयात्रा में उतारने की पूरी तैयारी है। उनके साथ प्रदेश भाजपा के तमाम बड़े सूरमा और तीन जिलों के हजारों निष्ठावान कार्यकर्ता शिमला में सियासी गदर मचाने को तैयार हैं।


​28 अक्टूबर को ‘दीप कमल’ में रची जाएगी अंतिम व्यूहरचना
​इस काउंटर-अटैक को ऐतिहासिक बनाने और धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए 28 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश मुख्यालय ‘दीप कमल’ में एक बेहद अहम और आपात बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पदयात्रा के रूट चार्ट से लेकर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने की अंतिम रणनीति पर मुहर लगेगी।


​पंजाब दस्तक विशेष विश्लेषण
​कांग्रेस का दिल्ली में हल्ला बोलना और ठीक उसी दिन भाजपा का शिमला में इतना बड़ा काउंटर-अटैक खड़ा करना यह साफ करता है कि हिमाचल की सियासत में अब आर-पार की जंग छिड़ चुकी है। दोनों में से कोई भी दल एक इंच जमीन छोड़ने को तैयार नहीं है। अब देखना होगा कि 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली रंग लाती है या शिमला की सड़कों पर भाजपा का ‘पदयात्रा स्ट्राइक’!


​ऐसी ही तीखी और निष्पक्ष खबरों को देखने के लिए पंजाब दस्तक चैनल को सब्सक्राइब करें, फॉलो करें और फेसबुक पर फॉलो करें। देखते रहिए पंजाब दस्तक – सच की आवाज!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *