विशेष रिपोर्ट: प्रियंका जस्टा, पत्रकार
शिमला/जुब्बल-कोटखाई (पंजाब दस्तक)।
हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक और विकासात्मक इतिहास में जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र ने एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर ने आज एक साथ 10 नई सड़कों की सौगात देकर वो ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर दिखाया है, जिसकी मिसाल मिलना नामुमकिन है। इन 10 नई सड़कों के जुड़ने के साथ ही क्षेत्र में कुल सड़कों का आंकड़ा 193 से सीधे 203 पर पहुंच गया है। नई सड़कों के निर्माण और जनता को समर्पण के इस सफर में शिक्षा मंत्री ने शानदार ‘डबल सेंचुरी’ लगा दी है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अभूतपूर्व विकास के इस रिकॉर्ड को आज तक न कोई नेता छू पाया है और न ही भविष्य में कोई इस मुकाम के आसपास पहुंच पाएगा।
जनता की जुबान पर एक ही नाम: “रोहित ठाकुर जिंदाबाद”
’पंजाब दस्तक’ की टीम ने जब जुब्बल-कोटखाई के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और जमीनी हकीकत टटोली, तो हर वर्ग और हर उम्र के लोगों की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा था—जननायक रोहित ठाकुर। कैमरे के सामने आम जनता ने खुलकर अपनी भावनाएं साझा कीं और एक स्वर में “रोहित ठाकुर जिंदाबाद” के नारे लगाए।
ग्रामीणों ने अपने विधायक की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि रोहित ठाकुर सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि एक बेहद मिलनसार शख्सियत हैं। क्षेत्र के चप्पे-चप्पे और गांव-गांव का बच्चा-बच्चा उन्हें अपने बड़े भाई के रूप में जानता और मानता है। आज हर गली, हर नुक्कड़ पर बस उन्हीं के विकास कार्यों का डंका बज रहा है।
“सरकार चाहे कोई भी हो, विधायक हमें रोहित ठाकुर ही चाहिए”
स्थानीय लोगों ने अपनी बेबाक राय रखते हुए यहां तक कहा कि आने वाले समय में भले ही प्रदेश में सरकार किसी की भी बने, लेकिन जुब्बल-कोटखाई की जनता को अपने विधायक के रूप में सिर्फ और सिर्फ रोहित ठाकुर ही चाहिए। विकास के मोर्चे पर उन्होंने दिन-रात मेहनत करके जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं, उसने जनता का दिल हमेशा के लिए जीत लिया है। शिक्षा मंत्री की यह उपलब्धि न केवल जुब्बल-कोटखाई बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए एक बड़ी मिसाल बन चुकी है।
पंजाब दस्तक का संदेश:
हिमाचल प्रदेश के हर कोने से सटीक, सच्ची और निष्पक्ष खबरें सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल ‘पंजाब दस्तक’ को सब्सक्राइब करें, फॉलो करें और शेयर करें। देखते रहिए पंजाब दस्तक—सच की आवाज!
