भरमौर से चंबा आ रही बस हादसे में 5 यात्रियों की मौत

​दर्दनाक हादसा: भरमौर से चंबा आ रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, कई घायल; विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा दुख, दिए सख्त निर्देश

Spread the love

पंजाब दस्तक
​रिपोर्ट: सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ (पंजाब दस्तक)


​भरमौर/चंबा (पंजाब दस्तक):
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। भरमौर क्षेत्र के बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही निजी बस ‘शर्मा कोच’ शनिवार तड़के चालुंज मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और सीधे नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए मौके पर मोर्चा संभाला और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।


​विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा दुख, प्रशासन को दिए कड़े निर्देश
​चंबा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस बेहद हृदयविदारक हादसे पर गहरा शोक और संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और इस संकट की घड़ी में पूरा प्रदेश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


​स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस महकमे को युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य चलाने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए कि घटनास्थल पर तुरंत मदद पहुंचाई जाए और सभी घायलों को बिना किसी देरी के बेहतरीन और नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।


​एसपी चंबा अजय कुमार सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर मौजूद हैं। राहत कार्य तेज़ी से जारी है और घायलों तथा बस में सवार कुल यात्रियों की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है।


​हर ताज़ा अपडेट और प्रामाणिक खबरों के लिए देखते रहें ‘पंजाब दस्तक’। हमारे चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *