शिमला (सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ):
हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार, 8 अगस्त को जिला कांगड़ा के शाहपुर में प्रदेश के 18 प्रमुख पेंशनर संगठनों का विशाल राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन आयोजित होने जा रहा है। इस महासम्मेलन और विशाल रैली को लेकर पूरे प्रदेश के पेंशनरों में भारी रोष है। पेंशनरों ने सीधा सवाल उठाते हुए कहा है कि “सरकार की कथनी और करनी में अंतर साफ दिखाई दे रहा है, क्या यही है व्यवस्था परिवर्तन?” ‘पंजाब दस्तक’ की टीम इस पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए है और शाहपुर से हमारे वरिष्ठ पत्रकार भेषज ग्राउंड जीरो से पल-पल की लाइव रिपोर्टिंग करेंगे।
चौड़ा मैदान और धर्मशाला से भी बड़े आंदोलन की चेतावनी
संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि 13 मई 2026 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हुई बैठक में सरकार ने 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन, लीव इनकैशमेंट और पेंशन की बकाया राशि का 40% भुगतान 31 जुलाई 2026 तक करने का आश्वासन दिया था। समय पर भुगतान न होने से पेंशनर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और उनमें सरकार के प्रति भारी रोष है।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शाहपुर अधिवेशन में आगामी आंदोलन की रूपरेखा घोषित की जाएगी। आगामी मानसून सत्र को देखते हुए उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ, तो पेंशनरों का अगला आंदोलन पहले से अधिक व्यापक होगा—जो शिमला चौड़ा मैदान और धर्मशाला में हुए आंदोलनों से भी बड़ा होगा।
प्रदेश एकत्रित महासचिव भूपराम वर्मा ने ‘पंजाब दस्तक’ को जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन में निम्नलिखित मुख्य मुद्दों पर नीति बनाई जाएगी:
100% संशोधित वित्तीय लाभ: 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित वित्तीय लाभों का 100% भुगतान।
महंगाई राहत व भत्ते: 15% महंगाई राहत एवं 3% महंगाई भत्ते (DA) और संशोधित पेंशन का भुगतान।
कॉरपोरेट सेक्टर व 1999 की अधिसूचना: कॉरपोरेट सेक्टर के पेंशनरों को पेंशन तथा 1999 की अधिसूचना की बहाली।
चिकित्सा बिल व HRTC: लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान और HRTC पेंशनरों को प्रत्येक माह की पहली तारीख को पेंशन।
OPS बहाली: विद्युत बोर्ड एवं अन्य विभागों में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली तथा 1998 से 2009 के लंबित मामलों का समाधान।
12 जिलों से जुटेंगे हजारों पेंशनर
सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक शाहपुर के मुख्य बाजार से अभिनंदन पैलेस तक विशाल रोष रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा जाएगा। अकेले शिमला जिले के 12 ब्लॉकों और शहरी निकायों से 100 से अधिक पेंशनर शाहपुर पहुँच रहे हैं। प्रदेश के सभी 12 जिलों से हजारों पेंशनर रैली और अधिवेशन में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
पंजाब दस्तक: आपकी आवाज़, आपकी ताकत
हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने में बसे लाखों पेंशनरों और आम जनता के हक और अधिकारों की हर आवाज़ को ‘पंजाब दस्तक’ सीधे सरकार और प्रशासन के गलियारों तक पहुँचाने के लिए सदैव तत्पर है। जन-सरोकार से जुड़ी हर खबर को बिना किसी डर और पक्षपात के सबसे पहले और सबसे सटीक दिखाना ही हमारा संकल्प है।
लाइक, शेयर और फॉलो करें: पेंशनर साथी और दर्शक इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि यह आवाज़ हर मंच तक पहुँचे।
सीधा संपर्क करें: अपनी किसी भी खबर या समस्या को सरकार-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए ‘पंजाब दस्तक’ से तुरंत संपर्क करें: 94180 550088
पंजाब दस्तक लाइव कवरेज: शुक्रवार, 8 अगस्त को शाहपुर से सीधी ग्राउंड रिपोर्टिंग हमारे वरिष्ठ पत्रकार भेषज द्वारा लाइव दिखाई जाएगी। लाइव पंजाब दस्तक पर बताई जाएगी। इसके लिए हमारा लिंक जुड़े देखने के लिए लाइव वहां से सीधी रिपोर्ट हमारे पंजाब दस्तक लाइव फेसबुक पर बताई जाएगी। पंजाब दस्तक फेसबुक लाइव बताई जाएगी। देखते रहें, शेयर करें और जुड़े रहें पंजाब दस्तक के साथ!
