देहरा पंचायत समिति चुनाव परिणाम में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव

सीएम सुखू की पत्नी कमलेश ठाकुर के गढ़ में खिला ‘कमल’, देहरा पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस चित, भाजपा समर्थित विनोद अध्यक्ष व रुबीना बनीं उपाध्यक्ष

Spread the love

​पंजाब दस्तक
वरिष्ठ पत्रकार उमांशी, देहरा (कांगड़ा)


​देहरा (कांगड़ा):हिमाचल प्रदेश की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी एवं स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर के राजनीतिक गढ़ देहरा में सत्ताधारी कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। देहरा पंचायत समिति (BDC) के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित गुट ने ज़बरदस्त सेंधमारी करते हुए ‘कमल’ खिला दिया है।


​प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरा पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित विनोद कुमार ने जीत दर्ज की है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर रुबीना चौधरी काबिज़ हुई हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी के अपने ही विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति पर भाजपा का कब्ज़ा होना कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। इस चुनावी नतीजे ने देहरा के सियासी समीकरणों को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। चुनाव परिणाम आते ही भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


​पंजाब दस्तक की अपील:
​पंजाब दस्तक को सब्सक्राइब करें और फॉलो करें!
ताज़ा और सटीक ख़बरें सबसे पहले देखने के लिए ‘पंजाब दस्तक’ से जुड़े रहें।


​अपनी ख़बरें हमें भेजें:
यदि आपके पास कोई जनसमस्या, स्थानीय मुद्दा या कोई महत्वपूर्ण सूचना है, तो आप अपनी ख़बर हमारे पंजाब दस्तक के आधिकारिक नंबर 9418055488 पर भेज सकते हैं। हम आपकी बात प्रशासन और सरकार तक प्रमुखता से पहुँचाएंगे।
(कृपया अपनी ख़बरें तथ्यों के आधार पर भेजें। यदि कोई वीडियो या प्रमाण हो, तो उसे भी साथ में अवश्य शेयर करें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *