महत्वपूर्ण सूचना एवं संशोधित आमंत्रण 📢
शिमला एवं संजौली क्षेत्र की समस्त सम्मानित जनता को सूचित किया जाता है कि अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से एसपीएम खेल मैदान, इंजन घर संजौली के लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह की तिथि में परिवर्तन किया गया है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 7 जून 2026 (रविवार) के स्थान पर अब यह समारोह 8 जून 2026 (सोमवार) प्रातः 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
इस शुभ अवसर पर हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी, शिमला शहरी के माननीय विधायक श्री हरीश जनारथा जी, महापौर, उपमहापौर एवं नगर निगम शिमला के सभी पार्षदगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आप सभी क्षेत्रवासियों से विनम्र अनुरोध है कि संशोधित तिथि के अनुसार अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं तथा शिमला के खेल एवं विकास के इस नए अध्याय के साक्षी बनें।
📍 स्थान: एसपीएम ग्राउंड, इंजन घर, संजौली
📅 संशोधित दिनांक: 8 जून 2026 (सोमवार)
🕥 समय: प्रातः 10:30 बजे
