शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में मौसम की अटखेलियां लगातार चल रही हैं। राज्य में शुक्रवार को कुछ एक क्षेत्रो में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई, वहीं कुछ एक भागों में मौसम साफ बना रहा। वहीं राज्य के कुछ उच्च पर्वतीय क्षेत्रो में भारी ओलावृष्टि भी देखने को मिली है, जिससे बागबानों और स्टोन फ्रूट की फसल को भारी नुकसान हुआ है। रोहडू क्षेत्र के साथ लगते खदराला में जोरदार ओलावृष्टि से बागबानों की फल फसलें बुरी तरह से बर्बाद हो गई हैं।मौसम की बात की जाए, तो नौ और 10 मई को मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 11, 12 और 13 और 14 मई को प्रदेश में बारिश होने का पुर्वानुमान जारी किया गया है। 11 और 12 मई को अंधड़ और बिजली कडक़ने की संभावना है। विभाग ने इन दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 12 मई को राज्य के पांच जिलो में तेज हवाओं के साथ ही ओलावृष्टि और अधंड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
