शिमला महिला आरक्षण लागू न करने पर महिला कांग्रेस का केंद्र पर हमला, 543 सीटों पर तुरंत 33 फीसदी आरक्षण देने की मांग

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को लागू न करने पर केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरा है। हिमाचल महिला कांग्रेस प्रभारी सुरभि वर्मा ने कहा कि 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन बिल अब तक लागू नहीं हुआ है और सरकार सिर्फ महिलाओं को गुमराह कर रही है।महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल कांग्रेस ने कभी नहीं रोका। यदि केंद्र सरकार की नीयत साफ है तो लोकसभा की 543 सीटों पर तुरंत 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करे। सुरभि वर्मा ने कहा कि बीजेपी ने बिल को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर लटका दिया है। यह महिलाओं के हक पर डाका है। सुरभि वर्मा ने बताया कि महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि महिला आरक्षण के लिए गांव-गांव तक लड़ाई लड़ी जाए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। पंचायत और निकाय चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के तुरंत बाद शिमला में महिला कांग्रेस की ओर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।इस दौरान महिला कांग्रेस ने आज अपने ही कार्यालय के भीतर धरना प्रदर्शन किया और 543 सीटों पर ही 33 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *