चिंतपूर्णी मंदिर में सवा किलो चांदी का मुकुट और छत्र मां को अर्पित, भक्तों ने मन्नत पूरी होने पर किया भेंट

Spread the love

ऊना, मीनाक्षी:चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को लुधियाना (पंजाब) से आए श्रद्धालु विनोद गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी नेहा गुप्ता ने एक किलो 270 ग्राम शुद्ध चांदी का मुकुठ मां को अर्पित किया। परिवार ने माता रानी के दरबार में नतमस्तक होकर छत्र भेंट किया। इस भेंट को मंदिर के पुजारी भूषण कालिया ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाकर स्वीकार किया।इस दौरान पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ मां के दरबार में परिवार की हाजिरी लगवाई और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। विनोद गुप्ता ने बताया कि माता रानी पर उनकी अटूट श्रद्धा है और मन्नत पूरी होने के बाद आज उन्होंने सपरिवार यहां आकर यह सेवा अर्पित की है। इस अवसर पर उनके परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *