स्थानीय निकाय चुनाव और महिला आरक्षण बिल को लेकर हिमाचल में सियासी माहौल गरम, टिकटार्थियों से पांच हज़ार लेने के विपक्ष के नेता के आरोप पर हर्षवर्धन चौहान का पलटवार।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है, जिससे राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश की सियायत में नगर निगम चुनावों और महिला आरक्षण बिल को लेकर भी बयानबाज़ी तेज हो गई है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बताते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी मजबूत स्थिति में है और उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

हर्षवर्धन चौहान ने उन आरोपों को सिरे से खारिज किया -जिनमें कहा जा रहा था कि कांग्रेस टिकट के इच्छुक लोगों से पांच हजार रुपये ले रही है। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। वहीं, उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

महिला आरक्षण बिल को लेकर भी उन्होंने भाजपा की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस बिल के माध्यम से परिसीमन कर देश को बांटने की कोशिश की है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही 2023 में पारित हो चुका है, लेकिन बावजूद इसके भाजपा शासित राज्यों में इस मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव पारित करना गलत है।

हर्षवर्धन चौहान  ने भाजपा पर जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी केवल मुद्दों को उछालने का काम करती है, जबकि कांग्रेस विकास और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *