प्रदेश में 18 और Govt. स्कूल होंगे CBSE में शामिल

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई स्कूलो की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा 18 और स्कूल सीबीएसई से संबंद्ध करने के लिए प्रयास तेज किए गए हैं। वहीं नए बनने जा रहे सीबीएसई स्कूलों में नई एडमिशन करने को लेकर शिक्षा विभाग ने जरूरी दिशा निर्देश इन स्कूलों के लिए जारी किए हैं। शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तुरंत प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर कक्षाएं भी प्रारंभ करें। राज्य में अभी तक कुल 151 स्कूलों को सीबीएसई से संबंद्धता मिल चुकी है। वहीं अब नए और 18 स्कूलों को भी सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त होगी।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह आदेश पंजागाई जिला बिलासपुर सरकारी स्कूल सहित, हमीरपुर के जलारी, कोटला, ठाकुरद्वारा, लंज, चढिय़ार जिला कांगड़ा, जीएसएस कोटली, जीएसएस चौंतरा, बॉलीचौकी, जीएसएस पधर, पांगना, तीबान जिला मंडी, टिककर स्कूल, मतियाना, जिला शिमला के ननखड़ी अंबोया, जगून और जीएसएस सराहन जिला सिरमौर के स्कूलों के लिए जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *