संजौली गुरूद्वारा कमेटी के चुनाव को लेकर दो सिख संगठनों के बीच खींचतान, एक्टिव कमेटी पर मनमानी और पैसे के दुरुपयोग के लगे आरोप।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:शिमला के संजौली गुरुद्वारा कमेटी के चुनावों को लेकर दो सिख संगठनों में आपसी खींचतान शुरू हो गई है। गुरुद्वारा एक्टिंग कमेटी के लोगों ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि संजाैली गुरूद्वारे में नियमों के तहत चुनाव नहीं हो रहे है। इसको लेकर शिमला एस.डी.एम, डी.सी शिमला व एस.पी शिमला को लिखित में कई बार शिकायत दी गई है लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते बात को आजतक अनसूना किया गया है। अब इसकी शिकायत कोऑपरेटिव सोसाइटी और हाई कोर्ट में की गई है ताकि न्याय मिल सके।

गुरूद्वारा एक्टिंग कमेटी लोगों ने कहा कि पूर्व कमेटी के लोगों ने गुरूद्वारे के पैसे का भी दुरूपयोग किया है। गुरूद्वारे में पहले लगे सी.सी.टी.वी कैमरे को हटाया गया और नए लगाए गए। वहीं मारवल के उपर नई टायले लगाई गई जिसकी जरूरत नहीं थी। संगत के पैसे जरूरत मंद लोगों की सेवा के लिए उपयोग किए जा सकते है मगर यहां पर वर्किंग कमेटी ने दूसरी जगह उपयोग किया है जो नियमों के खिलाफ है। गुरूद्वारे की वर्किंग कमेटी ने निष्पक्ष चुनाव करने की बात कही थी परंतु संजौली संगत गुरूद्वारे के कुछ लोग इसका विरोध कर रहे है और अपनी मनमानी कर रहे है। ऐसे में अब हमें उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।पिछले 6 वर्ष से संगत को वहां आने नहीं दिया रहा है और अपनी मनमर्जी कर रहे है। दो साल में चुनाव करने का नियम है, लेकिन आजतक कोई बैठक नहीं हुई, न कोई जनलर हाउस हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *