शिमला-राम मंदिर हॉल में मुस्लिम लड़की के निकाह पर विवाद, हिंदू संघर्ष समिति का विरोध, प्रदर्शन के साथ मुंडन की चेतावनी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां राम मंदिर हॉल में एक मुस्लिम लड़की के निकाह को लेकर माहौल गरमा गया है और विवाद हो गया हैं। मंदिर में निकाह का हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है और चेतावनी भी दी है कि अगर मंदिर हॉल में निकाह हुआ तो विरोधस्वरूप मुंडन किया जाएगा।

दरअसल शिमला में सूद सभा द्वारा संचालित राम मंदिर हॉल में 11 अप्रैल को एक मुस्लिम परिवार की बेटी का निकाह प्रस्तावित है। शिमला की ईदगाह कॉलोनी निवासी मोहम्मद नासिर अपनी बेटी का निकाह इस हॉल में करवाने जा रहे हैं। इसी को लेकर हिंदू संघर्ष समिति ने कड़ा विरोध जताया है।हिंदू संघर्ष समिति का कहना है कि मंदिर की संपत्ति में मुस्लिम परिवार का विवाह कार्यक्रम स्वीकार्य नहीं है। समिति ने सूद सभा शिमला को ज्ञापन भी सौंप दिया है।समिति के नेता विजय शर्मा और मदन ठाकुर ने चेतावनी दी है कि अगर राम मंदिर हॉल में निकाह होता है, कलमा पढ़ा जाता है तो फिर बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा और विरोधस्वरूप सुअरों की बारात निकालने और मुंडन तक की चेतावनी दी है।

वहीं इस पूरे मामले पर सूद सभा शिमला का अलग रुख सामने आया है। सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद का कहना है कि वे सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। इससे पहले भी राम मंदिर हॉल में मुस्लिम परिवारों के निकाह हो चुके हैं और यह कोई नई बात नहीं है। शादी राम राम में नहीं बल्कि मंदिर के हॉल में हो रही है।देश का संविधान और सूद सभा का नियम किसी को भी धर्म के आधार पर रोकने की अनुमति नहीं देता। इस हॉल में पहले से ही मांस, मछली और मदिरा पर प्रतिबंध है और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। पिछले पांच वर्षों में 15 से ज्यादा मुस्लिम परिवारों के निकाह इसी हॉल में हो चुके हैं और ईसाई धर्म के लोगों की शादियां भी राम मंदिर हॉल में हो चुकी हैं।

बहरहाल इस मुद्दे पर बढ़ते विवाद के बीच सूद सभा ने आकर मंगलवार शाम को बैठक बुलाई है, जिसमें आगे का फैसला लिया जाएगा। अब देखना होगा कि यह मामला शांत होता है या फिर सड़कों पर विरोध के रूप में और आगे बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *