हिमाचल के पास 15 दिन का पेट्रोल डीजल का स्टॉक, CM बोले- आने वाले दिनों बढ़ सकती है मुश्किलें

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा—- मिडल ईस्ट में जारी संघर्ष और उसके कारण उपजे ऊर्जा संकट का असर आने वाले दिनों में गहरा सकता है। एलपीजी गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल संकट भी पैदा होने लगा है। हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस तो नहीं रही है, लेकिन कमर्शियल गैस नहीं मिल रही है। हिमाचल प्रदेश में भी फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। हिमाचल के पास 15 दिन का ही पेट्रोल-डीजल का स्टॉक है। ऐसे में आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत हो सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस पर नजर बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री का कहना कि प्रदेश में फिलहाल अभी एलपीजी की कोई कमी नहीं है और पेट्रोल डीजल भी है। हिमाचल में पेट्रोल-डीजल का स्टॉक 15 दिन का पड़ा हुआ है। आने वाले समय में इसका असर देखने को मिलेगा। मुख्य सचिव को नजर बनाने को कहा गया है और हर रोज मुख्य सचिव उसका रिव्यू भी कर रहे हैं। फिलहाल, हिमाचल प्रदेश में इस तरह का कोई संकट नहीं है लेकिन कमर्शियल गैस को लेकर शिकायत आ रही है कि कई जगह कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं इस पर भी नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *