अनुपूरक बजट पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर- राज्य सरकार कर रही जानकारी छिपाने की कोशिश

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है. जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है. विधानसभा में कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तेजी से अनुपूरक बजट पास करवा दिया. इसकी कॉपी विपक्ष उपलब्ध नहीं करवाई. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जानकारी छिपाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने राज्य सरकार के साथ विधानसभा अध्यक्ष की मंशा पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट की कॉपी न तो सदस्यों को उपलब्ध करवाई गई और न ही मीडिया को दी गई. जयराम ठाकुर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति क़रार दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *