हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण का आगाज, विपक्ष की नारेबाजी, सीएम सुक्खू पर लगाए झूठ बोलकर सदन की अवमानना के आरोप, विधानसभा अध्यक्ष को दिया सीएम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस।

Spread the love

शिमला, विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन ही विपक्ष ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने नारेबाजी की और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री द्वारा झूठ बोलने के ख़िलाफ़ नियम 75 के तहत विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को प्रिविलेज मोशन का नोटिस देकर कार्रवाई की मांग की है।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तीन साल से सदन के भीतर और बाहर बार झूठ ही बोल रहे हैं जो सदन की गरिमा के खिलाफ है। विपक्ष के पास इसके पूरे तथ्य भी हैं जिन्हें जरूरत पड़ने पर सदन के भीतर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री एक संवैधानिक पद है ऐसे में इस पद पर बैठे व्यक्ति को झूठ बोलना शोभा नहीं देता। विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष को नियम 75 के तहत विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने की निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *