Punjab : चार साल में पूरी कर दी सभी गारंटियां, CM बोले, नहीं टूटने दिया जनता का भरोसा

Spread the love

पंजाब, ब्यूरो,पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने काम की राजनीति करते हुए जनता से किए गए लगभग सभी वादे पूरे कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी को नकार कर आप को मौका दिया था और सरकार ने उस भरोसे को टूटने नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में आते ही सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त बिजली दीए किसानों को दिन के समय आठ घंटे बिजली सुनिश्चित की और नहरों का पानी 78 प्रतिशत खेतों तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में 65 हजार सरकारी नौकरियां दी गईं और करीब 5.5 लाख रोजगार के अवसर पैदा किए गए। स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार ने सरकारी अस्पतालों को मजबूत कियाए 881 आम आदमी क्लीनिक खोले और परिवारों को 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और राज्य में नशे के नेटवर्क को तोड़ा जा रहा है। सीएम मान ने बताया कि पिछले चार वर्षों में इन्वेस्ट पंजाब के माध्यम से 1.55 लाख करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित हुआ है।

वहीं सडक़ों पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए शुरू की गई सडक़ सुरक्षा फोर्स से हादसों में मौतों में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है और 47 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सिख्या क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों में बड़े बदलाव किए गए हैं। नौ हजार से अधिक स्मार्ट क्लासरूम और पांच हजार कंप्यूटर लैब बनाए गए हैं, जबकि एक लाख से ज्यादा डेस्क उपलब्ध कराई गई हैं ताकि बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई न करनी पड़े। महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा भी जारी है। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गैंगस्टरां ते वार और ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों और आतंकवादी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *